उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली




द्रौपदी मुर्मू  ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति बन गई हैं। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल  में मुर्मू को राष्ट्रपति पद की दिलाई।

शपथ समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के सिविल व सैन्य अधिकारी शामिल हुए।


भारत