उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

भारत आज से करेगा जी-20 की अध्यक्षता, एक साल में 55 स्थानों पर होंगी 200 बैठकें




नई दिल्ली। भारत आज से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। आज से एक वर्ष के लिए दुनिया के आर्थिक रूप से संपन्न देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता भारत करेगा। पीएमओ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए जी-20 एक प्रमुख मंच है जो वैश्विक GDP का 85 प्रतिशत, दुनियाभर के कारोबार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान भारत देश के 55 स्थानों पर 32 विभिन्न सेक्टरों में लगभग 200 बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जी-20 की शिखर बैठक का आयोजन अगले साल होगा जो भारत की मेजबानी में सर्वोच्च स्तर की बैठकों में से एक होगी। इसकी पहली बैठक दिसंबर के पहले हफ्ते में उदयपुर में होगी। यूनेस्को व‌र्ल्ड हेरिटेज साइटों समेत केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित सौ स्मारकों को रोशन किया जाएगा। इन स्मारकों में दिल्ली में हुंमायू का मकबरा व पुराना किला, गुजरात में मोढेरा सूर्य मंदिर, ओडिशा का सूर्य मंदिर, बिहार में शेरशाह का मकबरा व राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर व प्राचीन संरचनाएं एवं अन्य स्मारक, बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेटकाफ हाल व मुद्रा भवन, गोवा में बेसिलिका आफ बाम जीसस व चर्च आफ लेडी आफ रोजरी, कर्नाटक में टीपू सुल्तान का महल व गोल गुंबज और मध्य प्रदेश में सांची बौद्ध स्मारक व ग्वालियर का किला शामिल हैं।


विश्व

  • वर्ल्ड बैंक ने भारत को दिया झटका, कहा - 6.3 फीसदी रह सकती है देश की जीडीपी

    नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने भारत को बड़ा झटका देते हुए कहा है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 2023-24 में धीमी पड़कर 6.3 फीसदी रह सकती है। ऐसा कंजंप्शन में कमी आने की वजह से होगा। इससे पहले यह अनुमान 6.6 फीसदी पर था। हालांकि, इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी अनुमान दिसंबर में 6.6 फीसदी था।

  • भारत आज से करेगा जी-20 की अध्यक्षता, एक साल में 55 स्थानों पर होंगी 200 बैठकें

    नई दिल्ली। भारत आज से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। आज से एक वर्ष के लिए दुनिया के आर्थिक रूप से संपन्न देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता भारत करेगा। पीएमओ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए जी-20 एक प्रमुख मंच है जो वैश्विक GDP का 85 प्रतिशत, दुनियाभर के कारोबार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। इ

  • एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा, करेंगे बड़े बदलाव

    विश्व के सबसे अमीर शख्स और SpaceX के फाउंडर एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। एलन मस्क ने यह डील 44 बिलियन डॉलर यानी 3368 अरब रुपए में पक्की कर ली है।