उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

मुंबई मैराथन ने चैरिटी से जुटाए 45.90 करोड़


मुंबई। एशिया की सबसे प्रतिष्ठित मैराथन और वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेवल रेस टाटा मुंबई मैराथन 2020 ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए चैरिटी के जरिये 45.90 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
मुंबई मैराथन के चैरिटी पार्टनर यूनाइटेड वे मुंबई ने यह घोषणा की है। मुंबई मैराथन ने अपनी शुरुआत के बाद से अब तक चैरिटी के जरिये 315.90 करोड़ रुपये जुटाए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस वर्ष के संस्करण में सर्वाधिक धन जुटाने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस साल 295 एनजीओ, 204 कारपोरेट और 1424 लोगों तथा 36,000 से अधिक डोनर्स ने चैरिटी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। (वार्ता)


एथलेटिक्स

  • कुश्ती संघ एडहॉक कमेटी के हवाले, ओलंपिक एसोसिएशन ने भूपिंदर सिंह बाजवा को सौंपी कमान

    नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है, जिसका चेयरमैन भूपिंदर सिंह बाजवा को बनाया गया है। इसके साथ ही, सदस्यों में मंजुशा कुंवर और एमएम सौम्या भी होंगे। यह निर्णय भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित करने के तीन दिन बाद लिया गया है।

  • गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का कार्यक्रम

  • जंतर-मंतर पर आधी रात हुआ बवाल

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच आधी रात धक्का-मुक्की हो गई। खिलाड़ियों का आरोप है पुलिस ने उन पर हमला और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पहलवानों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बारिश की वजह से सोने के लिए बेड मंगवाए थे, जिसे पुलिस ने लाने से रोक दिया। इस बीच प्रदर्शन कर रहे बजरंग पुनिया की ओर से गृहमंत्री को अपनी चार मांगों को लेकर चिठ्ठी लिखी गई है।