उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

सौरभ गांगुली चिकित्सारत


 

कोलकाता। सीने में उठे दर्द के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हुए भारतीय क्रिकेट कंट्राेल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली की गुरुवार को विभिन्न चिकित्सीय जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनका आगे उपचार किया जाएगा। 
कोलकाता के अपोलो अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि गांगुली के कई तरह के टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्टाें का इंतजार किया जा रहा है। इसके मुताबिक ही उनके आगे के उपचार को लेकर फैसला किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर बाद अचानक गांगुली के सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के अपोलाे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (वार्ता)


हॉकी