उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

पूर्वी मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर से सटे इलाकों में बन रहा है गहरा विक्षोभ


नई दिल्ली। अगले 12 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने संभावना है और पूर्व मध्य में तथा पूर्वोत्तर अरब सागर से सटे इलाकों में केंद्रित रहने की संभावना है। समुद्र में उठ सकती हैं तेज लहरें; मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे पूर्व मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर में न जाएं। 
 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार पूर्व मध्य और दक्षिण गुजरात तट से सटे पूर्वोत्तर अरब सागर और उत्तर-पश्चिम की ओर गहरा विक्षोभ बन रहा है और यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। यह 17 अक्टूबर 2020 को 0530 बजे पूर्व मध्य और आसपास के पूर्वोत्तर अरब सागर की तरफ बढ़ सकता है।
अगले 12 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने संभावना है और पूर्व मध्य में तथा पूर्वोत्तर अरब सागर से सटे इलाकों में केंद्रित रहने की संभावना है।
चेतावनी:
(i) बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
(ii) तेज हवा की चेतावनी
अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर से सटे इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है।
अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों के पर 25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है जिसकी रफ्तार बढ़कर 45-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है।
(iii) समुद्र की स्थिति
17 अक्टूबर को पूर्वी अरब सागर और उससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर में और  18 अक्टूबर को मध्य और उत्तर-पश्चिम अरब सागर और दक्षिण गुजरात  तथा उत्तरी महाराष्ट्र में 17 अक्टूबर को समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं।
(iv) मछुआरों की चेतावनी
मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 17 अक्टूबर को पूर्वोत्तर और समीपवर्ती अरब सागर में तथा 18 अक्‍टूबर को मध्‍य एवं उत्‍तर-पश्चिम अरब सागर में ना जाएं। (पीआईबी) (तस्वीर पीआईबी साभार)


वातावरण

  • बंगाल में पारा 40 डिग्री पार, लू ने हाल किया बेहाल

    कोलकाता। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि बैशाख की भीषण तपिश से जल्द राहत नहीं मिलनेवाली है। अगले तीन दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल में पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

  • आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

    नई दिल्ली: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। नासा के अनुसार, 8 अप्रैल, 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर शुरू होगा।

  • उत्तर बंगाल : तूफानी बारिश से हुई तबाही के पीड़ितो के बीच मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

    जलपाईगुड़ी : भारी तूफानी बारिश के उत्तर बंगाल में हुई तबाही के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस वहां पहुंच गए। सीएम ममता बनर्जी ने रविवार रात जलपाईगुड़ी पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और अस्पताल जाकर घायलों से बात की।