उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

देश की पहली महिला मनोचिकित्सक शारदा मेनन का निधन




चेन्नई। देश की पहली महिला मनोचिकित्सक एवं सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन की संस्थापक शारदा मेनन का यहां रविवार शाम को निधन हो गया।
वह 98 साल की थीं।
मंगलुरू में जन्मी सुश्री मेनन ने इसी शहर में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और बेंगलुरू के निमहंस में मनोचिकित्सा के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया। वह काफी लंबे समय तक मंगलुरू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ की प्रमुख रही।
सुश्री मेनन ने सन् 1984 में सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन (स्कार्फ इंडिया) की स्थापना की। उन्हें साल 1992 में केंद्र सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।


स्वास्थ्य

  • भारत के लिए खतरा बनता तंबाकू

    नई दिल्ली: तंबाकू ने महामारी की तरह दुनिया को घेर रखा है जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मौतों से भारत को हर साल जीडीपी का 1% से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। तंबाकू का सेवन करने वालों में हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही है, जिसमें 13 लाख ऐसे लोग भी शामिल हैं जो तंबाकू का सेवन तो नहीं करते, लेकिन उन्हें धुएं के जरिए इस महामारी से संपर्क हो रहा है।

  • भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन को पछाड़ा

    नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इसने चीन को पछाड़ दिया है। भारत की जनसंख्या चीन से अब 26 लाख ज्यादा हो गई है। भारत में एक ओर जहां सबसे ज्यादा युवा आबादी है, वहीं चीन में सबसे ज्यादा बुजुर्गों की आबादी है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

  • देश की पहली महिला मनोचिकित्सक शारदा मेनन का निधन

    चेन्नई। देश की पहली महिला मनोचिकित्सक एवं सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन की संस्थापक शारदा मेनन का यहां रविवार शाम को निधन हो गया। वह 98 साल की थीं।