आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण >>>>>>>> स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - उन्होंने वायनाड में आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया' >>>>>>>> इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला हुआ है -संजय सिंह >>>>>>>> मोदी देश के गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है : पीएम
Dainik Vishwamitra

शनिवार २७ अप्रैल २०२४

भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन को पछाड़ा




नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इसने चीन को पछाड़ दिया है। भारत की जनसंख्या चीन से अब 26 लाख ज्यादा हो गई है। भारत में एक ओर जहां सबसे ज्यादा युवा आबादी है, वहीं चीन में सबसे ज्यादा बुजुर्गों की आबादी है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट  में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है जबकि 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे नंबर पर खिसक गया है. यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।


स्वास्थ्य

  • भारत के लिए खतरा बनता तंबाकू

    नई दिल्ली: तंबाकू ने महामारी की तरह दुनिया को घेर रखा है जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मौतों से भारत को हर साल जीडीपी का 1% से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। तंबाकू का सेवन करने वालों में हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही है, जिसमें 13 लाख ऐसे लोग भी शामिल हैं जो तंबाकू का सेवन तो नहीं करते, लेकिन उन्हें धुएं के जरिए इस महामारी से संपर्क हो रहा है।

  • भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन को पछाड़ा

    नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इसने चीन को पछाड़ दिया है। भारत की जनसंख्या चीन से अब 26 लाख ज्यादा हो गई है। भारत में एक ओर जहां सबसे ज्यादा युवा आबादी है, वहीं चीन में सबसे ज्यादा बुजुर्गों की आबादी है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

  • देश की पहली महिला मनोचिकित्सक शारदा मेनन का निधन

    चेन्नई। देश की पहली महिला मनोचिकित्सक एवं सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन की संस्थापक शारदा मेनन का यहां रविवार शाम को निधन हो गया। वह 98 साल की थीं।