आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण >>>>>>>> स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - उन्होंने वायनाड में आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया' >>>>>>>> इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला हुआ है -संजय सिंह >>>>>>>> मोदी देश के गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है : पीएम
Dainik Vishwamitra

रविवार २८ अप्रैल २०२४

कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन से कई सैलानी फंसे, एक की मौत




श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर  के गुलमर्ग में भयंकर हिमस्खलन से  कई सैलानियों के फंसे होने की आशंका है। इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक घायल हो गया है। श्रीनगर में जबरदस्त बर्फबारी का दौर जारी है। यह हादसा आज गुलमर्ग के अफरवाट पीक के खिलान मार्ग पर हुआ।  बर्फ के नीचे फंसे कम से कम एक स्कीयर की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि सभी पर्यटक विदेशी थे। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन ने सिंध नदी अवरुद्ध कर दी, इसके चलते जलाशय का रास्ता बदल गया है और पानी सड़कों पर आने लगा। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।


वातावरण