उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्काल जरुरत: नायडू




नयी दिल्ली 25 नवंबर (वार्ता) उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि समकालीन दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य वैश्विक संगठनों में तत्काल सुधार की आवश्यकता है।
श्री नायडू ने गुरुवार को यहां से कंबोडिया में आयोजित 13 वें एशिया - यूरोप शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि समकालीन विश्व नयी चुनौतियों का सामना कर रहा है जिनका सामना पुराने ढर्रे पर चल रही व्यवस्था से नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और नयी आर्थिक, तकनीकी और सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रही है। इनका समाधान करने में वर्तमान प्रणाली पूरी तरह से विफल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बहुपक्षवाद एक प्रमुख प्रेरक सिद्धांत है जिसपर भारत मौजूदा वैश्विक संस्थाओं में सुधार के लिए जोर दे रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘साझा विकास के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ है। श्री नायडू सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
श्री नायडू ने कहा कि शांति के अभाव में विकास प्रभावित होता है तथा विकास की कमी और अवरुद्ध आर्थिक प्रगति हिंसा और अस्थिरता में सहायक होती है। उन्होंने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और आजीविका सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि कोविड महामारी से प्रभावित राष्ट्रों को उबरने में लंबा रास्ता समय लगेगा। इसलिए वैश्विक स्तर पर असुरक्षा के कारणों को कम करने की आवश्यकता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखने में अंतर्राष्ट्रीय संरचना की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।