अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

रविवार ६ अप्रैल

चंद्रशेखर आजाद का ऐलान- अकेले चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी, 33 सीटों पर किया अपने उम्मीदवारों का एलान




यूपी विधानसभा चुनावों  से ठीक पहले सपा सुप्रीमो और अखिलेश यादवऔर आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर  के बीच तल्खियां सामने खुलकर आ गयी हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'मैं सरकार से कभी डरा नहीं। मेरा डर था कि विपक्ष के बिखराव की वजह से बीजेपी वापस लौटी है तो अच्छा नहीं है। सबको सत्ता से मतलब लेकिन हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं है।' चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, 'पिछले दो महीने में हमारे साथ छल हुआ। कुछ लोगों के हंसी का विषय होगा कि चंद्रशेखर को बेवकूफ बना दिया। लेकिन मैंने इस बार भी मंत्रिपद और बाकी चीजों को ठोकर मार दी। 'कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि शाम तक वह चौंकाने वाली खबर सुना सकते हैं। चंद्रशेखर ने भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। साथ ही यह भी कहा कि अगर पार्टी ने तय किया तो वह गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर भी आरोप लगाए। कहा गया कि उनको पहले 25 सीट का वादा किया गया था। चंद्रशेखर बोले कि उन्हें विधायक और मंत्री पद का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने नकार दिया। भीम आर्मी के मुखिया बोले कि अगर सपा उनको 100 सीट भी देगी तो भी वह अब उनके साथ नहीं जाएंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि वह बीजेपी को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे. बताया गया कि आजाद समाज पार्टी ने मायावती से भी गठबंधन की कोशिश की थी। लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया।


भारत