उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल और मुलायम सिंह के साढ़ू भाजपा में आएं




लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस द्वारा महिला मतदाताओं को लुभाने के लिये शुरु किये गये ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्य ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
डा मौर्य और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता सहित अन्य लोगों को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग समिति के प्रमुख लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पार्टी में शामिल किया।
पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक डा मौर्य, यूथ कांग्रेस की भी राष्ट्रीय सचिव हैं। वह मूलत: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके से ताल्लुक रखती हैं। बतौर समाजसेवी उन्होंने शहर में गरीबों की मदद के लिये ‘नेकी की दीवार’ और ‘रोटी बैंक’ अभियान को भी आगे बढ़ाया था।।
उनके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के नेता प्रमोद गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। औरैया जिले के रहने वाले गुप्ता प्रसपा के मदेश महासचिव थे। वह उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। बाजपेयी ने इस दौरान 1984 बैच के आईएएस अधिकारी किशन सिंह अटोरिया को भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। अटोरिया, उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव भी रहे हैं। बाजपेयी ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि इनके आने से पार्टी के जनाधार में वृद्धि होगी।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।