उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

प्रियंका गांधी आज जारी करेंगी कांग्रेस का घोषणा पत्र




लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी करेंगी।
प्रदेश कार्यालय में  प्रियंका दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्नति विधान जारी करेंगी जिसमें कांग्रेस की सरकार बनने की दशा में किसान,श्रमिक समेत समाज के विभिन्न वर्गो को लुभावने वादो से रूबरू कराने के अलावा प्रदेश के विकास की कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया जा सकता है।
पार्टी इससे पहले युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है जबकि पार्टी का संपूर्ण घोषणा पत्र कल जारी किया जायेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका जाति और धर्म की राजनीति की बजाय जनता से जुड़ों मुद्दों को प्राथमिकता देती आयी है और घोषणा पत्र इन्ही मुद्दों को केन्द्रित करके बनाया गया है। इसे ‘उन्नति विधान’ नाम दिया गया है।
घोषणा पत्र में युवाओं के लिये रोजगार के अवसर, किसानो की आर्थिक हालत में सुधार और उनकी उपज का उचित दाम,महिला सुरक्षा,राजनीति में महिलाओ की भागीदारी, श्रमिकों की समस्यायें और भूतपूर्व सैनिको के लिये वन रैंक वन पेंशन समेत अन्य तमाम मुद्दे कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिस्सा हो सकते हैं।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज अपने अपने घोषणा पत्र जारी किये हैं। यूपी में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। चुनाव परिणाम दस मार्च को घोषित किये जायेंगे।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।