अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

शनिवार ५ अप्रैल

कोविड टीकाकरण 174.59 करोड़ से अधिक




नयी दिल्ली । देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 398 वें दिन गुरुवार को 33 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 174.59 करोड़ से अधिक हो गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 174 करोड़ 59 लाख 64 हजार 833 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 33 लाख 62 हजार 813 कोविड टीके दिये गये।
आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को एक करोड़ 84 लाख 27 हजार 87 कोविड टीके लगाये गये हैं।
आंकड़ों में बताया गया है कि 95 करोड़ 96 लाख 80 हजार 507 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 76 करोड़ 78 लाख 57 हजार 239 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।
मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।


भारत