उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

एक्जिट पोल:यूपी चुनाव में चला बीजेपी का 'बुलडोजर', बाइसिकल की निकली हवा




नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किये गये सर्वेक्षण (एक्जिट पोल) के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं।
पांच राज्यों के लिए हुए सभी चरणों के मतदान के बाद सोमवार को अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए।
टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो के अनुसार उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। राज्य की सभी 403 सीटों में से भाजपा को 225 सीटें मिलने का अनुमान है, हालांकि भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में 100 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। समाजवादी (सपा) गठबंधन को 115 सीटों को मिलने का अनुमान है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा ) को 14 और कांग्रेस को नौ सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अन्य को चार सीटें मिल रही हैं।
इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 222-260, सपा को 135-165, बसपा को 4-9, कांग्रेस को 1-3 और अन्य को 3-4 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी के दो अलग-अलग सर्वेक्षणों में भाजपा को 262 से 277, सपा को 119 से 134, बसपा को 07-15 और कांग्रेस को तीन से आठ सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं दूसरे सर्वेक्षण में भाजपा को 240, सपा को 140, बसपा को 17 और कांग्रेस को दो सीटें मिलने की संभावना है।
न्यूज एक्स और टीवी 9 भारतवर्ष के पोल में भाजपा को 211 से 225, सपा को 146 से 160 , बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।