अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

शनिवार ५ अप्रैल

बंगाल में दो पार्षदों की गोली मारकर हत्या



कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना और पुरुलिया में रविवार को दो अलग-अलग नगर निकायों के दो पार्षदों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इनमें एक पार्षद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तथा दूसरा कांग्रेस का था।
उत्तर 24 परगना में पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर आठ का प्रतिनिधित्व करने वाले तृणमूल कांग्रेस के दो बार के पार्षद अनुपम दत्ता को रविवार शाम अगरपारा नॉर्थ स्टेशन रोड पर एक अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी।
पुलिस ने लोगों के हवाले से कहा कि हमलावर एक ऑटो पर आया और उसने दत्ता को नजदीक से गोली मारी।
जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पुलिस ने बताया कि पुरुलिया में झालदा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पार्षद अपने घर के पास सड़क पर थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई।
उन्हें झारखंड के रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया।


भारत