उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

मंथन : हिमाचल मेंं सीएम पर फैसला अब हाईकमान के हाथों में




शिमला। हिमाचल प्रदेश में कौन मुख्यमंत्री होगा, इस पर कांग्रेस फैसला नहीं कर पाई है। अब पार्टी आलाकमान फैसला करेंगे। चुनाव के नतीजे आने के बाद राजधानी शिमला में चल रहे मंथन में  कोई फैसला नहीं हो सका। इस बैठक में कांग्रेस के 39 विधायक मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह मौजूद हैं।
भूपेश बघेल ने कहा, “हाईकमान जो भी फैसला करेगा वही फाइनल होगा।” हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने राज्य की 68 विधानसभा सीटों में 40 सीटें जीत कर सत्ता वापसी की है। भाजपा को इस चुनाव में 25 सीटें मिली हैं। सीएम की कुर्सी को लेकर प्रदेश के 6 नेता दावा कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सुक्खू में से किसी एक का सीएम बनना तय माना जा रहा है। प्रतिभा सिंह हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। वहीं, सुखविंदर सबसे लंबे समय तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। वह फिलहाल कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं।



 


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।