अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

रविवार ६ अप्रैल

मोदी ने आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर को पुण्यतिथि पर स्मरण और नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके सपनों को हम पूरा करने के लिये कटिबद्ध हैं। डॉ. आम्बेडकर की आज 64 वां महापरिनिर्वाण दिवस है। उनकी मृत्यु 06 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुई थी।
श्री मोदी ने डॉ.आम्बेडकर को स्मरण करते हुए कहा, “ उनके विचार और आर्दश लाखों लोगों को निरंतर समृद्ध करते हैं। राष्ट्र के प्रति हम उनके सपनों को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।” भीमराव रामजी आम्बेडकर, डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। (एजेंसी)


भारत