अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

शनिवार ५ अप्रैल

'केजरीवाल की आज हो सकती है गिरफ्तारी..',




 नई दिल्ली। आज दिल्ली आबकारी घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसा ही आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने एकाएक दावा किया है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के समन पर दिल्ली आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए  केजरीवाल के तीसरी बार भी कल बुधवार को पेश नहीं हुए। कई नेताओं ने आशंका जताई है कि पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर गुरुवार की सुबह छापा मारा जा सकता है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को लेकर इसलिए भी आशंकित है, क्योंकि प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा-19 के तहत ईडी को यह अधिकार है कि लगातार तीन बार समन के बाद भी अगर कोई आरोपी पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो ईडी उसे गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी है कि जांच एजेंसी के पास अरेस्ट करने के लिए पुख्ता आधार हो।


भारत