अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

सोमवार ७ अप्रैल

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 16 नक्सली ढेर, कमांडर जगदीश मारा गया


सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। गोगुंडा की पहाड़ियों में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, जिनमें वांछित कमांडर जगदीश भी शामिल था।

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबल रात 12 बजे रवाना हुए थे, जिसके बाद सुबह 6:50 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान जवानों ने स्वचालित हथियारों से लैस नक्सलियों पर भारी जवाबी हमला किया।

घायल जवानों का इलाज जारी

इस अभियान में सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें रायपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। ऑपरेशन की निगरानी एसपी किरण चव्हाण द्वारा वॉर रूम से की गई।

बस्तर में आईईडी धमाका, एक जवान घायल

इससे पहले, शुक्रवार को नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया था। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि घायल जवान का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।


भारत