उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी लेंगे शपथ; कुमाऊं में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर



नैनीताल। उत्तराखंड में बदले राजनीतिक माहौल में पुष्कर सिंह धामी रविवार को उत्तराखंड के ग्याहरवें मुख्यमंत्री के रूप में  शपथ लेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को पत्र सौंप कर, खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को विधान मंडल दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि श्री धामी कल राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
उधर, उत्तराखंड में खटीमा के विधायक और भाजपा के युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को शनिवार को देहरादून में विधायक दल का नेता चुने जाने पर कुमाऊं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठायी बांटकर खुशियां मनाई।
नये मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी की घोषणा होते ही अल्मोड़ा में भाजपा के कार्यकर्ता चैधानपाटा में एकत्र हुए और मिठाई बांटी। खटीमा तथा तराई में भी लोगों में जश्न का माहौल है।
अल्मोड़ा में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला और कुंदन लटवाल ने कहा कि श्री धामी के नेता बनने से युवाओं के लिये राजनीति की राह आसान हुई है। युवाओं के लिये रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पहाड़ और तराई दोनों क्षेत्रों का विकास हो सकेगा।
नैनीताल, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। नैनीताल के भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष आनंद बिष्ट और अरविंद पडियार ने श्री धामी के विधायक दल के नेता बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उनके बनने से युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह दुगुना हो गया है।
खटीमा में श्री धामी को नई जिम्मेदारी मिलने से उनके विधानसभा में लोगों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता ढोल के साथ सड़कों पर देखे गए और उन्होंने मिठाईयां बांटी। कार्यकर्ताओं ने श्री धामी के घर जाकर उनके परिजनों को बधाई भी दी।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।