उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

कल्याण की सेहत में सुधार, पोते ने अफवाहों को किया खारिज



लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत पहले से बेहतर है। सोशल मीडिया में कल्याण सिंह के निधन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं वो भ्रामक हैं। उनके ट्विटर से आज ट्विट किया गया है --- प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद एवं आप सभी देश व प्रदेशवासियों के प्रार्थना व स्नेह से स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही उपरोक्त तस्वीरें शेयर की गई हैं। 
संस्थान ने शुक्रवार सुबह एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी जिसमें कहा गया है कि श्री सिंह आईसीयू की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती है और उनकी सेहत स्थिर बनी हुयी है। उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर है। वह अब लोगों को पहचानने लगे है और बात करने की कोशिश कर रहे है। उनका इलाज कार्डियोलाजी,न्यूरोलाजी,इंडोक्रिनोजाली और नेफ्रोलाजी के विशेष चिकित्सकों की देखरेख में हो रहा है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेता को शरीर में सूजन की वजह से पहले डा राममनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत गंभीर होने पर एसजीपीजीआई ट्रांसफर किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरूवार देर शाम अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की थी। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी भाजपा के वरिष्ठ नेता को देखने यहां आ चुके है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की निरंतर जानकारी ले रहे है।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।