उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

कोलकाता के 5 सितारा होटल में नियमों की उड़ीं धज्जियां; रात ढलते ही होती थी पार्टी, बजते थे डीजे, 37 हुए गिरफ्तार


 
 कोलकाता। कोविड-19 का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरी के बाद तीसरी लहर के दस्तक को लेकर लोग जहां दहशत में हैं, वहीं कोलकाता महानगर के एक 5 सितारा होटल में न सिर्फ कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ीं हैं, बल्कि बेखौफ होकर पार्टी की जा रही थी। पुलिस ने महानगर के नामी होटल पार्क होटल में छापा मारकर 37 लोगों को गिरफ्तार किया किया। इसके साथ 2 गाड़ियां एवं 38 मोबाइल फोन भी जब्त किये गए हैं।  
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यहां होटल में कमरों को किराए पर लेकर रात को गलियारे में पार्टी होती थी और डीजे बजते थे। यह सब काफी दिनों से चल रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर रात करीब 1.15 बजे छापा मारा गया और 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी ली जा रही है कि इस तरह कैसे पार्टी आयोजित हो रही थी। इस मामले में होटल के प्रबंधन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए गए हैं।  (तस्वीर में डीजे परिलक्षित है)


स्थानीय