उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

बंगाल में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा



 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को एकबार फिर 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में  महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है.। हालांकि,  मेट्रो, बस, ऑटो आदि चल रहे हैं, लेकिन फिलहाल लोकल ट्रेन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की आशंका के मद्देनेजर लोकल ट्रेे नहीं चलाई जाएंगी, लेकिन रात का कर्फ्यू की अवधि रात नौ बजे की जगह अब 11 बजे से शुरू होंगे और यह सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि 600 से 700 केस हो रहे हैं। हम काफी कंट्रोल कर पाए हैं।  हमारे राज्य में सबसे कम हानि हो रही है।  सितंबर में तीसरा वेब आने की बात है। इसलिए कंट्रोल में रखना होगा। 
उन्होंने काह कि दुआरे सरकार में 99 फीसदी लोगों का काम हुआ था। 22 लाख जाति प्रमाणपत्र जारी हुआ था। यह साल में दो बार होगा। 16 अगस्त से 15 सितंबर तक होगा। 8 सितंबर से 13 सितंबर के बीच आवेदन की जांच होगी। 


स्थानीय