उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

राज्य के पर्यटन व शिक्षा विभाग को मिले 3 स्कॉच गोल्ड अवार्ड




कोलकाता। राज्य के पर्यटन व शिक्षा विभाग को तीन प्रतिष्ठिक स्कॉच गोल्ड अवार्ड प्राप्त हुए है। विभाग को कोरोना काल में असाधारण कार्य के कारण यह अवार्ड दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ममता बनर्जी ने इसे बंगाल के लिए गर्व का क्षण भी बताया है। बता दें कि राज्य सरकार को कुल तीन स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिले हैं जिनमें पर्यटन विभाग के एक एवं शिक्षा विभाग को दो अवार्ड शामिल हैं। इसके पहले भी बंगाल सरकार को विभिन्न योजनाओं में सराहनीय कार्य के लिए कई स्कॉच अवार्ड मिल चुके हैं। स्कॉच अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी। यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं तथा संस्थानों को प्रदान किया जाता है। यह किसी स्वतंत्र संगठन (स्कॉच फाउंडेशन) द्वारा प्रदान किया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार डिजिटल, वित्तीय एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में किये गए सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिये प्रदान किया जाता है।


स्थानीय