उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

अदिति सिंह कांग्रेस विधायक और बसपा विधायक वंदना सिंह बीजेपी में हुईं शामिल



रायबरेली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की रायबरेली सदर सीट से असंतुष्ट विधायक अदिति सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक वंदना सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में अदिति और वंदना सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अदिति रायबरेली सदर सीट से और वंदना आजमगढ़ की सगड़ी सीट से विधायक हैं। सिंह ने कहा कि दोनों मौजूदा विधायक अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं और इनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा।
अदिति सिंह 2017 में रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक का चुनाव जीती थीं। यद्यपि बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की पुत्री अदिति सिंह का राजनीतिक अनुभव बहुत पुराना नही है लेकिन अपने पिता के राजनीतिक पृष्ठभूमि का उन्हें बहुत लाभ मिला है। अखिलेश सिंह के 2019 में निधन के बाद अदिति सिंह का झुकाव भाजपा की ओर हो गया।
कांग्रेस के दिशानिर्देश को नजरअंदाज कर उन्होंने भाजपा के पक्ष में अपने बयानबाज़ी शुरू कर दी जिसके बाद कांग्रेस ने उनसे किनारा कर लिया। पिछले चुनाव में अदिति सिंह को 1,28,319 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के शाहबाज खान को 39,156 वोट मिले थे। जबकि भाजपा इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही थी और उसकी उम्मीदवार अनीता श्रीवास्तव को 28821 वोट मिले।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।