उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार तीन महीने में गिर जाएगी: नारायण राणे




मुंबई। केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने एक बार फिर महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अगले वर्ष मार्च तक गठबंधन सरकार जाएगी। श्री राणे ने दावा किया कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी।
श्री राणे ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह कैसे होगा लेकिन उनके नए दावे से राज्य में राजनीतिक अटकलबाजी तेज हो गयी है। उनसे पहले भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी मार्च 2022 में एमवीए सरकार के गिरने की भविष्यवाणी की थी।
इस बीच कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने इन दावों को महज बयानबाजी बताते हुए इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा “अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सरकार को गिराने की पांच से छह अलग-अलग तारीखें दी हैं। मैं समझ सकता हूँ कि लोगों को आशावादी रखना उनकी जिम्मेदारी है। अगर भाजपा को उनकी पार्टी को जीवित रखना है तो उनके नेताओं को ऐसा माहौल बनाए रखना होगा।”
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा एक भविष्यवाणी करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई दावे झूठे साबित हुए है और उनके एमवीए सरकार के गिरने की भविष्यवाणी का कोई आधार नहीं है महज एक झूठ है। श्री पाटिल ने कहा उनकी सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।