उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

भगवत शरण माथुर का निधन




भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर का आज निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि कल यहां दोपहर 3 बजे की जाएगी।
स्वर्गीय श्री माथुर का जन्म 13 अप्रैल 1951 को राजगढ़ जिले के ग्राम तलेन हुआ था। वह 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक निकले। बालासाहेब देवरस, सुदर्शन जी, बाबासाहेब नातू और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे मूर्धन्य व्यक्तियों के साथ उन्होंने कार्य किया। वह उज्जैन, शाजापुर और रतलाम जिलों में जिला प्रचारक रहे। श्री माथुर 1994 से भारतीय जनता पार्टी के कार्य में जुट गए।
वह मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन महामंत्री तथा हरियाणा में संगठन मंत्री रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने का कारावास हुआ था। श्री माथुर संगठन के लिए संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज हित में अपनी पैतृक संपत्ति श्री नर्मदे हर सेवा न्यास की स्थापना के लिए दान कर दी। यह न्यास वनवासी क्षेत्रों में समाज सेवा के कई प्रकल्प निशुल्क चला रहा है। वह अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन भी रहे हैं।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।