उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

सीएम ममता बनर्जी ने लगाया, ‘जय बांग्ला’ जय मां दुर्गा’ का जयकारा, कहा - दुर्गा पूजा को मिली विश्वस्तरीय मान्यता




 कोलकाता। बंगाल की दुर्गा पूजा  को संयुक्त राष्ट्र संघ की कल्चरल इकाई यूनेस्को  द्वारा विरासत की सूची में शामिल करने की घोषणा पर सीएम ममता बनर्जी ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का पल है। दुर्गा पूजा केवल त्यौहार नहीं है बल्कि ऐसा इमोशन है जो सबको एकजुट करता है। उन्होंने यूनेस्को को  बधाई भी दी। 
दक्षिण कोलकाता में अपने चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा को विश्व स्तर पर मान्यता देने पर खुशी जताई और कहा कि बंगाल एक दिन विश्व बांग्ला बनेगा। उन्होंने ‘जय बांग्ला’ के साथ-साथ ‘जय मां दुर्गा’ का नारा भी लगाया।
 उन्होंने कहा कि यूनेस्को को बधाई देते हैं, क्योंकि हमारे सबसे बड़े उत्सव को मान्यता दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने ही संयुक्त राष्ट्र संघ को पत्र लिखकर दुर्गा पूजा को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल करने की अर्जी लगाई थी।


स्थानीय