उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है ममता सरकार: राज्यपाल


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने शनिवार को राज्य की तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है।
श्री धनकड़ ने आज सुबह ट्वीट करके सरकार पर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को राजनीतिक लाभ उठाने के लिए नौकरशाही को इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण उल्लघंन कार्रवाई योग्य है। नौकरशाही के संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाने का उद्देश्य उन्हें राजनीतिक अधीन बनाना है।"
राज्यपाल ने कहा, "ममता बनर्जी सरकार में पुलिस और नौकरशाही का ऐसा अनुकरण, राजभक्ति और राजनीतिकरण लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। " उन्होंने ट्वीट में बंगाल पुलिस और गृह मंत्रालय को टैग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन की अनुमति ऐसे दुराचार और कर्तव्य परायणता से नहीं दी जा सकती है।


स्थानीय