उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धनखड़ काे ट्विटर पर किया ब्लॉक




कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर पेगासस का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है।
सुश्री बनर्जी ने बयान जारी कर कहा, “हर सुबह-शाम वह (बंगाल के राज्यपाल) हम पर आरोप लगाते और हमला करते हुए ट्वीट करते हैं। मानो वही सर्वोच्च हैं और हम बंधुआ मजदूर हैं। मैं यह नहीं सह सकती। मैंने आज उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने उनके बारे में प्रधानमंत्री को कई पत्र लिखे हैं। वह (राज्यपाल धनखड़) नहीं सुन रहे हैं और वह सभी को धमकाते रहते हैं। सुश्री बनर्जी ने राज्यपाल पर फोन टैपिंग करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने बयान में आगे कहा, “राजभवन से पेगासस का प्रयोग किया जा रहा है। बेतरतीब ढंग से फोन टैप किए जा रहे हैं।”
श्री धनखड़ एक राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता हैं। जुलाई 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया था।


स्थानीय