उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

राहुल, प्रियंका ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया




वाराणसी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।
दोनों कांग्रेस नेता गाड़ियों के एक काफिले से गोदौलिया चौराहे पर पहुंचे थे। वहां वन वे ट्रैफिक होने के कारण वे पैदल ही मंदिर परिसर पहुंचे। पूजा के बाद प्रियंका ने कहा कि “ वे जब भी काशी आते हैं बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हैं।”
प्रियंका ने आज संत कबीर से जुड़े स्थल कबीर चौरा में भी दर्शन पूजन किया। बाद में एक ट्वीट में प्रियंका ने कहा कि “धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।” जिसका अर्थ है- मेहनत का फल समय आने पर ही मिलता है।
काशी विश्वनाथ में दर्शन करने के बाद राहुल और प्रियंका पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। इस विधानसभा क्षेत्र से अजय राय कांग्रेसी प्रत्याशी हैं।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।