उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पे साधा निशाना कहा अगर सच में आदिवासियों के पक्ष में हैं तो राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें



भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि वे अगर सच में आदिवासियों के पक्ष में हैं तो राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट देने के लिए अपनी पार्टी में व्हिप जारी करें। घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री आदिवासियों के हितों को लेकर बड़ी बातें करती हैं। अगर वाकई इसे लेकर उनके मन में ईमानदारी है तो उन्हें व्हिप जारी कर यह साबित करना चाहिए।घोष ने दावा किया कि तृणमूल के बहुत से सांसद-विधायक द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे। उन्होंने (ममता) ने अगर नहीं किया तो पूरे देश के आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें इसका उत्तर देंगे। उन्होंने विरोधी दलों के की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के नामांकन पत्र जमा करने के समय ममता के मौजूद नहीं रहने पर कहा कि दरअसल उन्हें पता चल गया है कि यशवंत सिन्हा के जीतने की कोई संभावना नहीं है। देश के 15 राज्यों में आरियो फार्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई यह भी पढ़ें इस बीच द्रौपदी मुर्मू राजनीतिक दलों का समर्थन जुटाने के लिए शनिवार को कोलकाता आ रही हैं। ममता उनसे मुलाकात करती हैं या नहीं, इसपर सबकी नजरें होंगी। गौरतलब है कि ममता सरकार आदिवासियों के 'सरनाÓ धर्म को मान्यता दिलाने के लिए केंद्र के पास प्रस्ताव भेजने जा रही है। सियासी विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ममता यह जाहिर करने में जुटी हुई हैं कि उनकी सरकार ही आदिवासियों की सबसे बड़ी हिमायती हैं। घोष ने इसी दावे को साबित करने के लिए ममता को यह चुनौती दी है।


स्थानीय