उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

नवनिर्मित माझेरहाट (जय हिंद) ब्रिज का उद्घाटन




कोलकाता : कोलकाता महानगर के सबसे महत्वपूर्ण ब्रिजों में से एक माझेरहाट ब्रिज को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को समर्पित कर दिया। इसका नया नाम जयहिंद ब्रिज रखा गया है। उल्लेखनीय है कि यह ब्रिज 2018 के सितम्बर महीने में ढह गया था। इसके निर्माण में 300 करोड़ से अधिक की लागत आई है। इसकी लम्बाई 650 मीटर एवं चौड़ाई 22 मीटर है। ममता ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि पहले यह दो लेन का ब्रिज था जबकि अब इसे चार लेने का बनाया गया है। पुराने ब्रिज की भार वहन क्षमता 155 टन थी जबकि नए ब्रिज की भार वहन क्षमता 385 टन होगी।
हालांकि, इसके निर्माण में विलम्ब के लिए केंद्र सरकार को भी दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र का यदि सहयोग मिला रहता तो नौ महीने पहले ही यह ब्रिज शुरू हो गया होता। ममता ने आरोप लगाया कि रेलवे लाइन के उपर बने इस ब्रिज के लिए रेलवे की ओर से परमिशन देने में आनाकानी की जा रही थी, जिसके चलते उद्घाटन में नौ महीने की देरी हुई। 


स्थानीय