उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

मैंने जबरन भूमि अधिग्रहण का किया था विरोध, आज भी साथ हूं - ममता



कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कृषि विधेयक का विरोध कर रहे किसानों के प्रति शुक्रवार को एकजुटता व्यक्त की। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया, "आज से 14 साल पहले मैंने कृषि भूमि के जबरन अधिग्रहण के विरोध में 26 दिन की भूख हड़ताल की थी।"
उन्होंने कहा, "मैं उन सभी किसानों के साथ हूं जो उस बेरहम कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं जिसे केंद्र सरकार ने बिना परामर्श के पारित कर दिया।" सुश्री बनर्जी ने गुरुवार को सभी किसानों और उनकी आजीविका को लेकर चिंता जतायी थी।
उन्होंने कहा, " हमने शुक्रवार चार दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस की बैठक बुलाई है। हम चर्चा करेंगे कि आवश्यक वस्तु अधिनियम आम लोगों को कैसे प्रभावित कर रहा है और इसके परिणामस्वरूप कीमतें क्यों आसमान छू रही हैं।" उन्होंने केंद्र सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग की है।


स्थानीय