उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

भाजपा को जीरो करना है : ममता




कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने डिप्टी तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात की। इसका उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूत करना था। नीतीश ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही रही। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के साथ जाने में कोई ईगो नहीं है। मैं चाहती हूं कि भाजपा अगले चुनाव में हीरो से जीरो बन जाए। मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में ममता ने कहा- हम साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। हमें यह संदेश देना है कि हम सब एक साथ हैं। हमारा कोई व्यक्तिगत ईगो नहीं है, हम सामूहिक रूप से मिलकर काम करना चाहते हैं। हमारे बीच विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने पर बात हुई है। इस दौरान  नीतीश ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों का एक मंच पर आना बहुत जरूरी है। इसके लिए विपक्षी दलों को एक साथ बैठकर रणनीति बनानी होगी।  


स्थानीय