उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

'इंडिया' आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं : ममता




कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महानगर में आयोजित शहीद रैली के मंच से बीजेपी नीत केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने 2024 में बीजेपी को हराने का आह्वान करते हुए कहा कि वह 26 पार्टियों वाले गठबंधन 'इंडिया' के साथ हैं। एक सैनिक की तरह उसका तृणमूल कांग्रेस साथ देगी। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं। यह कुर्सी की लड़ाई नहीं है, यह बीजेपी को हराने की लड़ाई है। ममता ने कहा कि हमारी पार्टी को कोई कुर्सी नहीं चाहिए, लेकिन हम सिर्फ यह चाहते हैं कि भाजपा का शासन जाए और लोगों को राहत मिले।ममता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में हिंसा की कुछ घटनाएं विपक्षी दलों द्वारा रची गई थी।

मणिपुर घटना पर केंद्र को घेरा
इसके साथ ही मणिपुर में महिलाओं को नंगा घुमाये जाने के मामले में बीजेपी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने बेटी बचाओ नारा दिया था अब उनका नारा कहां है। उन्होंने कहा कि हम मणिपुर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। आज मणिपुर ही नहीं पूरे देश की स्थिति खराब है। ममता ने कहा अब देश की महिलाएं आने वाले चुनाव में भाजपा को देश की राजनीति से बाहर कर देंगी। इस मौके पर हजारों लोग जुटे हुए थे। 

 
   


स्थानीय