उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

बीजेपी के काफिले पर हमला


कोलकाता। आज यहां दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ। तृणमूल का झंडा लिए कुछ लोगों ने उनके काफिले पर हमला किया। इस काफिले में कई कई केंद्रीय एवं राज्य स्तर के नेता शामिल थे। इन नेताओं की गाड़ियों को लक्ष्य कर कई ईंटें फेंकी गई। इससे भाजपा के कई नेता चोटिल हुए हैं। इस हमले को लेकर आज शाम विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज नड्डा यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

इस हमले पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी।


स्थानीय