आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण >>>>>>>> स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - उन्होंने वायनाड में आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया' >>>>>>>> इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला हुआ है -संजय सिंह >>>>>>>> मोदी देश के गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है : पीएम
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार ३ मई २०२४

भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता, कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा, 7 की हुई वतन वापसी




नई दिल्ली। भारत के हाथ एक बड़ी कूटनीतिक सफलता हाथ लगी है। आज कतर की एक अदालत ने मौत की सजा पाए भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया है। इसमें से सात नौसैनिक भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए बयान में इसकी जानकारी दी गई है। भारत ने इसका स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि आठों पूर्व नौसैनिक कतर के खिलाफ जासूसी करने के आरोप में मिडिल ईस्ट के इस छोटे से देश की जेल में कैद थे. इन्हें कतर की अदालत ने मौत की सजा भी सुना दी थी, जिसके बाद इनकी रिहाई मुश्किल हो गई थी। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, 'हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी सुनिश्चित करवाने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।'


विश्व