उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

जल रहा है देश, केंद्र में 'रावण सरकार : ममता




कोलकाता। पंजाब, हरियाणा समेत अन्य हिस्सों के किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं। किसान दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। इसे लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेहद सख्त लहजे में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश जल रहा है और केंद्र की रावण सरकार ने सारी लक्ष्मण रेखाएं पार कर दी हैं।
 ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी केंद्र में 'रावण की सरकार' चला रही है, जो सारी लक्ष्मण रेखाएं पार कर चुकी है।ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पंजाब की अपनी निर्धारित यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। देश जल रहा है, सरकार को कोई परवाह नहीं. यह रावण की सरकार है, जो सारी लक्ष्मण रेखाएं पार कर चुकी है।' जिस दिन किसान दिल्ली पहुंचेंगे, भाजपा नेताओं को हकीकत समझ आ जाएगी।


स्थानीय