उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

गृह मंत्री शाह बने गृह राज्य में भाजपा की एक अदना सी समिति के प्रमुख



गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने के मतदाताओं के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से बनने वाली पेज समिति के प्रमुख बने हैं।
गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने ऐसा कर पूरी पार्टी के लिए एक उदाहरण पेश किया है।
वह अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र अहमदाबाद शहर के नारणपुरा के वार्ड 10 स्थित बूथ संख्या 38 के तहत शिवकुंज सोसायटी के पेज समिति के प्रमुख बने हैं।
ज्ञातव्य है कि आम तौर पर पेज प्रमुख एक सामान्य कार्यकर्ता को बनाया जाता है। पर इस बार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और कई अन्य नेता भी पेज प्रमुख बने हैं। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गृह राज्य गुजरात में अगले साल की पहली तिमाही के दौरान ही कुल आठ में से छह महानगरपालिकाओं तथा कई अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं। इसके लिए पार्टी बूथवार मतदाताओं के प्रबंधन के लिए बाजाप्ता पेज समितियों का पुनर्गठन और प्रमुखों की नियुक्ति कर रही है।


भारत

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जीएसटी के सभी मामलों में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सीमा शुल्क अधिनियम एवं जीएसटी अधिनियम से संबंधित प्रविधानों की संवैधानिक वैधता एवं व्याख्या को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि गिरफ्तारी की आवश्यकता से गिरफ्तारी की शक्ति अलग है।

  • ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

    श्रीमती सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न तीन बजे से सात बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा।

  • नागरिकता संशोधन नियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गत मार्च में सीएए से संबंधित अधिसूचना जारी किये जाने के बाद योग्य लोगों को नियमों के अनुसार नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण शुरू हो गया है।