"हिमाचल और उत्तराखंड में कुदरत का कहर: हिमाचल में 47 लापता, केदारनाथ में 150 लोगों से संपर्क नहीं" >>>>>>>>>>>> श्राची स्पोर्ट्स ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का थामा हाथ >>>>>>>>>>>> अनुपम खेर ने 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग शुरू की >>>>>>>>>>>> अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का ट्रेलर रिलीज >>>>>>>>>>>> पवन सिंह का बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म स्त्री 2 के लिये गाया ‘आई नहीं’ गाना हुआ ट्रेंड >>>>>>>>>>>> सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉंड मामले में SIT जांच की याचिका खारिज की >>>>>>>>>>>> भारतीय तीरंदाजी मिश्रित टीम क्वार्टरफाइनल में
Dainik Vishwamitra

शनिवार २१ सितंबर २०२४

यूपी में अपराधियों का भाजपाईकरण : अखिलेश


लखनऊ 20 सितम्बर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों का भाजपाईकरण हो गया है और अपराध और कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा फेल है।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपराधियों ने एक साधु की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी। अयोध्या से राम मंदिर में सफाई कर्मचारी के साथ 16 से 25 अगस्त तक कई बार सामूहिक दुष्कर्म में सत्ता दल से सम्बन्धित आरोपित है। महिलाएं आस्था के स्थान पर भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होने कहा कि यह घटनाएं उत्तर प्रदेश में बेखौफ घूम रहे दुर्दांत गैंग का सच सामने ला रही है। प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही है। अपराधियों में प्रशासन का कोई डर नहीं है। महिलाओं के साथ अपराधों में तो उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है। भाजपा सरकार के लोग जब यह कहते है कि अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं तो वह सच से मुंह मोड़ रहें हैं। दरअसल भाजपा सरकार में अपराधी कहीं नहीं गए हैं, उनका भाजपाईकरण हो गया है। तमाम दबंगों, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। सरकार हर स्तर पर भेदभाव करती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीएचयू में छात्रा के साथ हुई घटना के आरोपियों का भाजपा सरकार का खुला संरक्षण सभी के सामने है, जेल से जमानत के बाद आरोपियों का स्वागत किया गया।भाजपाई पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर राजनीतिक विरोधियों को फंसाने की साजिश और षडयंत्र करते हैं। भाजपा सरकार में अवांछित तत्वों को बढ़ावा मिलता है और निर्दोषों को फंसाया जाता है। जाति धर्म देखकर सजाएं तय की जाती है। सत्ता दल से जुड़े असामाजिक तत्वों को छूट मिलती है और विपक्षियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई में देर नहीं लगती। इसीलिए अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं।