उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

कोलकता एक बार फिर भारत की राजधानी बने:ममता



कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता को एक बार फिर भारत की राजधानी घोषित किये जाने की मांग की।
सुश्री बनर्जी ने यहां एक मैदान में नेताजी की प्रतीमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद न केवल कोलकाता बल्कि देश की चारों दिशाओं में एक-एक राजधानी बनाये जाने की मांग की। साथ ही, उन्होंने देश की चारों राजधानियों में संसद का सत्र चलाये जाने की भी मांग की। उनके प्रस्ताव के अनुसार कोलकाता के अलावा दक्षिण भारत, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत में भी राजधानी बनाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा,“स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत बंगाल और बिहार से हुई और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आंदोलन के लिए बेलाघटा आया करते थे। कई सामाजिक सुधार के कार्य और पुनर्जागरण की पहल इसी राज्य से हुई थी। इसलिए बंगाल को किसी भी सूरत में वंचित नहीं रखा जा सकता है।” इससे सुश्री बनर्जी ने ट्वीट करके कहा, '' देशनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। वह एक सच्चे नेता थे और लोगों की एकता में दृढ़ता से विश्वास करते थे। हम इस दिन को देशनायक दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने 23 जनवरी 2022 तक यानी साल भर चलने वाले कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। राजारहाट में आजाद हिंद फौज के नाम पर एक स्मारक बनाया जाएगा। नेताजी के नाम पर एक विश्वविद्यालय भी बनाया जा रहा है, जिसका सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा और ये विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ संबद्ध होगा। ''


स्थानीय