उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १७ मई २०२४

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, दुनियाभर में 4.10 करोड़ लोग हो सकते हैं भुखमरी का शिकार




संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि दुनियाभर में करीब 4.10 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हो सकते हैं। डब्ल्यूएफपी ने कहा कि चार देशों - इथियोपिया, मेडागास्कर, दक्षिण सूडान और यमन पहले से ही अकाल का सामना कर रहे हैं, जिससे 5,84,000 लोग प्रभावित हुए हैं। डब्ल्यूएफपी के हालिया विश्लेषणों से पता चलता है कि दुनिया के 43 देशों में 4.10 करोड़ भुखमरी के कगार पर हैं और जरा सा झटका उन्हें दलदल में धकेल देगा।
डब्ल्यूएफपी ने बताया कि 2019 में अकाल जैसी स्थिति का सामना करने वाले लोगों की संख्या 2.7 करोड़ थी।
डब्ल्यूएफपी ने कहा है कि इस साल भुखमरी में वृद्धि आवश्यक खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों, पहले से मौजूद संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक संकट की वजह से हुयी है। डब्ल्यूएफपी ने बताया कि यदि वह 2021 के लिए जरूरी छह अरब डॉलर का संग्रह करने में सफल हो जाता है, तो उसके पास जीवन रक्षक सहायता के साथ अकाल के जोखिम सामना कर रहे लोगों तक पहुंचने की विशेषज्ञता है। (साभार स्पूतनिक/वार्ता)


विश्व

  • सिडनी : मॉल में आतंकी हमला, 7 मरे, कई घायल

    सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आज हुए एक आतंकी हमले में हमलावर समेत 7 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में फायरिंग और चाकूबाजी म 6 लोगों में को मौत के घाट उतार दिया। बाद में हमलावर भी मारा गया। फिलहाल, सिडनी पुलिस आतंकी हमला मान कर चल रही है।

  • प्रधानमंत्री को भूटना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो'

    थिम्पू (भूटान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। वह भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बन गए हैं। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया। प्रधान मोदी दो दिन के भूटान दौरे पर हैं।

  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करे पाकिस्तानः अमेरिका

    (जीएसएमए) ने चुनाव के दिन पाकिस्तान में कनेक्टिविटी और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने पर चिंता व्यक्त की है और इसे मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है।