अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

शनिवार ५ अप्रैल

ममता का संविधान के मूल ढांचे की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान




कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों से भारतीय संविधान के मूल ढांचे की रक्षा के लिए एक बार फिर संकल्प लेने का आह्वान करते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा के के आदर्शों की रक्षा, संरक्षण और उनका पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। ।
श्री बनर्जी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा, "आइए हम एक बार फिर इस दिन भारतीय संविधान के बुनियादी ढांचे और विशेष रूप से इसके संघीय ढांचे की रक्षा करने का संकल्प लें।"
उन्होंने ट्वीट किया, "आइए हम अपने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के आदर्शों की रक्षा, संरक्षण और पालन करने का प्रयास करें, जो हमें हमारे अधिकार प्रदान करता है।"
इस दौरान उन्होंने उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों को सलाम किया जिनकी बहादुरी, बलिदान और निस्वार्थ कर्तव्य देश की रक्षा करते हैं और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। मुख्यमंत्री ने उन सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी जो लोकतंत्र के स्तंभ हैं।


स्थानीय

  • पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 25,000 नियुक्तियां रद्द

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए 25,000 से अधिक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियों को अवैध घोषित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने स्पष्ट किया कि यह भर्ती अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से ग्रस्त थी, जिससे इसकी वैधता संदेह के घेरे में आ गई थी।

  • बंगाल सरकार की नई उपलब्धि

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बौद्धिक संपदा सृजन और उसके व्यावसायीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार से प्रतिष्ठित नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अवार्ड प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का प्रमाण है।

  • भारत-अमेरिका परमाणु साझेदारी को हरी झंडी, संयुक्त रूप से बनाएंगे न्यूक्लियर रिएक्टर

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच 2007 में हुए असैन्य परमाणु समझौते को 18 साल बाद नई गति मिली है। अमेरिका के ऊर्जा विभाग (DoE) ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के डिजाइन और निर्माण की अंतिम मंजूरी दे दी है। यह कदम दोनों देशों के रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करेगा।