अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

शनिवार ५ अप्रैल

ममता बनर्जी ने राज्य के सभी अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति को भंग किया




कोलकाता: आरजी कर मामले के बीच, शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रोगी कल्याण समिति को भंग करने की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य के सभी अस्पतालों की रोगी कल्याण समितियों को भी भंग करने का ऐलान किया। यह घोषणा उन्होंने स्वास्थ्य भवन के पास धरना दे रहे जूनियर डॉक्टरों के बीच की, जो पिछले मंगलवार से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे पहले, 9 सितंबर को नवान्न में हुई एक प्रशासनिक बैठक में ममता बनर्जी ने अस्पतालों की रोगी कल्याण समितियों के पुनर्गठन के कुछ सुझाव दिए थे। उन्होंने सुझाव दिया था कि प्रत्येक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति का अध्यक्ष वहां के प्राचार्य को बनाया जाए, जबकि वर्तमान में यह पद स्थानीय विधायक या सांसद के पास होता है। उदाहरण के लिए, श्रीरामपुर के तृणमूल विधायक सुदीप्त रॉय, जो आरजी कर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष थे, के घर पर हाल ही में सीबीआई ने छापा मारा था।

ममता ने यह भी प्रस्ताव रखा था कि समिति में प्राचार्य के साथ एक वरिष्ठ डॉक्टर, एक जूनियर डॉक्टर, एक नर्स, स्थानीय विधायक और स्थानीय पुलिस स्टेशन के आईसी को शामिल किया जाए। हालांकि, शनिवार को ममता बनर्जी ने घोषणा की कि उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रोगी कल्याण समिति भंग कर दी है और अब राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों की समितियों को भी भंग कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक चित्र)


स्थानीय

  • पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 25,000 नियुक्तियां रद्द

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए 25,000 से अधिक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियों को अवैध घोषित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने स्पष्ट किया कि यह भर्ती अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से ग्रस्त थी, जिससे इसकी वैधता संदेह के घेरे में आ गई थी।

  • बंगाल सरकार की नई उपलब्धि

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बौद्धिक संपदा सृजन और उसके व्यावसायीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार से प्रतिष्ठित नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अवार्ड प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का प्रमाण है।

  • भारत-अमेरिका परमाणु साझेदारी को हरी झंडी, संयुक्त रूप से बनाएंगे न्यूक्लियर रिएक्टर

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच 2007 में हुए असैन्य परमाणु समझौते को 18 साल बाद नई गति मिली है। अमेरिका के ऊर्जा विभाग (DoE) ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के डिजाइन और निर्माण की अंतिम मंजूरी दे दी है। यह कदम दोनों देशों के रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करेगा।