अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

सोमवार ७ अप्रैल

मोदी करेंगे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में शिरकत


नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को नयी दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे और हरित परिवर्तन, भारतीय अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्थाओं के वित्तपोषण जैसे मुद्दों पर अपने विचारों को साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण 04 से 06 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष का सम्मेलन भू-आर्थिक विखंडन एवं विकास के लिए निहितार्थ और लचीलेपन को बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे विषयों पर केंद्रित होगा।

इसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वान एवं नीति निर्माता भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ द्वारा किया जा रहा है।


भारत