अनंत अंबानी ने पूरी की 170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा, 30वें जन्मदिन पर द्वारकाधीश को किया नमन >>>>>>>>>>>> टैरिफ तूफान से हिला बाजार: सेंसेक्स में रिकॉर्ड गिरावट, 19 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा >>>>>>>>>>>> प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया >>>>>>>>>>>> गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया >>>>>>>>>>>> बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला, सुकांत मजूमदार ने बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Dainik Vishwamitra

मंगलवार ८ अप्रैल

बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला, सुकांत मजूमदार ने बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप



बंगाल में पूरे दिन  शांतिपूर्वक रामनवमी उत्सव मनाया गया. इस बीच देर शाम कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला करने का दावा किया गया| कोलकाता में रामनवमी के जुलूस पर हमला हुआ है, जिसमें कुछ लोगों ने जुलूस में शामिल कार पर हमला कर शीशे तोड़ दिए. यह घटना उस वक्त हुई जब शहर में रामनवमी के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था. 
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने देर शाम एक्स पर एक पोस्ट कर आरोप लगाया कि पार्क सर्कस में सेवन प्वाइंट के पास शोभायात्रा से लौटते वक्त भगवा झंडा ले जाने के कारण हिंदुओं पर बर्बर हमला किया और वाहनों पर पत्थर बरसाए गए। कारों के शीशे तोड़ दिए गए। अराजकता फैलाई गई।


भारत