अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

सोमवार ७ अप्रैल

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए सात नक्सली




नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच एक महत्वपूर्ण मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर किया है। मुठभेड़ की जगह से सभी सात नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, साथ ही बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार भी पुलिस के हाथ लगे हैं। 

यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ एक सर्च ऑपरेशन के तहत कार्यवाही कर रहे थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, यह ऑपरेशन नारायणपुर जिले के माड़ इलाके में चल रहा था, जहाँ नक्सलियों के घेराबंदी के बारे में जानकारी मिली थी।

सुरक्षाबलों की इस कार्यवाही को नक्सल विरोधी अभियान के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों को नियंत्रित करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
  


भारत