अमेरिका-चीन में नया ट्रेड वॉर शुरू: चीन ने 34% टैरिफ लगाया >>>>>>>>>>>>>>>> गुरदासपुर में पादरी पर बीसीए छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> आइलैंड पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी चेतावनी जारी >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>> लखनऊ ने मुंबई को हराया,12 रन से जीता मैच
Dainik Vishwamitra

सोमवार ७ अप्रैल

वक्फ : राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, बना नया कानून 'उम्मीद'




 नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 अब आधिकारिक रूप से कानून बन गया है। शनिवार देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे मंजूरी दे दी। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से तीखी बहस के बीच पारित किया गया था। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून देशभर में लागू हो गया है। संशोधन और राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद अब इस बिल का नाम Unified Management Empowerment Efficiency and Development (उम्मीद) हो गया है. यह कानून सुनिश्चित करता है कि महिलाओं को वक्फ संपत्तियों पर समान उत्तराधिकार अधिकार मिले, जो लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों का अहम हिस्सा है.

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग, अतिक्रमण और पक्षपात को रोकना है। साथ ही, इसके जरिए वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन, सर्वेक्षण, पंजीकरण और विवाद निपटान की प्रक्रिया को और पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।

नया कानून और पुराना अधिनियम निरस्त
इस कानून के लागू होने के साथ ही 1923 का मुसलमान वक्फ अधिनियम अब निरस्त कर दिया गया है। संसद की संयुक्त समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार इस विधेयक को सरकार ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2025 के रूप में भी मंजूरी दिलवाई है।

गंभीर बहस, तीखा विरोध
राज्यसभा में इस विधेयक पर करीब 13 घंटे और लोकसभा में 12 घंटे से अधिक की लंबी बहस हुई। विपक्षी दलों — कांग्रेस, एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी — ने इस कानून का जोरदार विरोध किया और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

संसद में तीखी बयानबाज़ी
लोकसभा में बहस के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयक की प्रति फाड़ते हुए इसे मुसलमानों पर हमला करार दिया। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने विरोधियों को चेताते हुए कहा, "यह संसद द्वारा पारित कानून है, और इसे सभी को मानना पड़ेगा। अगर कांग्रेस ने 2013 में तुष्टिकरण की राजनीति न की होती तो यह संशोधन लाने की नौबत ही नहीं आती।"

जेपी नड्डा और रिजीजू का बयान
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने वक्फ कानून को इस तरह से बनाया था जिससे भू-माफियाओं को फायदा मिला।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि विपक्षी दल मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भारत अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।


स्थानीय

  • वक्फ : राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, बना नया कानून 'उम्मीद'

    नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 अब आधिकारिक रूप से कानून बन गया है। शनिवार देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे मंजूरी दे दी। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से तीखी बहस के बीच पारित किया गया था। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून देशभर में लागू हो गया है। संशोधन और राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद अब इस बिल का नाम Unified Management Empowerment Efficiency and Development (उम्मीद) हो गया है. यह कानून सुनिश्चित करता है कि महिलाओं को वक्फ

  • रामनवमी पर सख़्त निगरानी: 10 संवेदनशील ज़िलों में कड़ी सुरक्षा, लालबाज़ार सतर्क

    कोलकाता: रामनवमी को लेकर कोलकाता पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। लालबाज़ार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि रामनवमी के जुलूस केवल निर्धारित कुछ ही मार्गों पर निकल सकेंगे। इन मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

  • पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 25,000 नियुक्तियां रद्द

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए 25,000 से अधिक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियों को अवैध घोषित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने स्पष्ट किया कि यह भर्ती अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से ग्रस्त थी, जिससे इसकी वैधता संदेह के घेरे में आ गई थी।