अनंत अंबानी ने पूरी की 170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा, 30वें जन्मदिन पर द्वारकाधीश को किया नमन >>>>>>>>>>>> टैरिफ तूफान से हिला बाजार: सेंसेक्स में रिकॉर्ड गिरावट, 19 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा >>>>>>>>>>>> प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया >>>>>>>>>>>> गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया >>>>>>>>>>>> बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला, सुकांत मजूमदार ने बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Dainik Vishwamitra

मंगलवार ८ अप्रैल

प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज  का उद्घाटन किया। 2.08 किमी लंबे ब्रिज की नींव नवंबर 2019 में मोदी ने ही रखी थी। नया पम्बन ब्रिज 100 स्पैन यानी हिस्सों से मिलकर बनाया गया है। जब समुद्री जहाज को निकलना होता है तो इस नेविगेशन ब्रिज (समुद्री जहाजों के लिए खुलने वाले ब्रिज) का सेंटर स्पैन (बीच वाला हिस्सा) ऊपर उठ जाता है।यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है। इस वजह से इसका सेंटर स्पैन सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है। इसके लिए सिर्फ एक आदमी की जरूरत होगी। वहीं, पुराना पुल कैंटिलीवर पुल था।


भारत